• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Women Coach Molestation Scandal Update: Haryana Sports Minister Sandeep Singh Controversy

हरियाणा खेल मंत्री पर आरोपों का विवाद बढ़ा:कोच बोली- धमकियां मिल रही; खेल उपनिदेशक ने कहा- महिला मेरे साथ बदतमीजी कर चुकी

चंडीगढ़3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच का विवाद बढ़ता जा रहा है। खेल मंत्री पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला कोच पंचकूला पुलिस मुख्यालय पहुंची। जहां उसने बताया कि वह इस मामले में लिखित शिकायत देने आई है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता खेल मंत्री संदीप सिंह के पक्ष में उतर आई हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां
महिला कोच ने बताया कि मैंने पुलिस में शिकायत दी है। इसके बाद से लगातार मुझे सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं। महिला कोच ने बताया कि उसके द्वारा मुख्यमंत्री और होम मिनिस्टर के पास भी मदद की गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली हैं। खेल मंत्री जो आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। उसने बताया कि सीआरपीएफ की जॉब वह छोड़ चुकी है, इसको लेकर कोई कंट्रोवर्सी नहीं है।

इनेलो के विधायक अभय चौटाला भी महिला कोच के समर्थन में आए।
इनेलो के विधायक अभय चौटाला भी महिला कोच के समर्थन में आए।

गुरमीत सिंह की हुई एंट्री
जूनियर महिला कोच ने बताया कि इस पूरे मामले में संदीप सिंह के मैसेज गुरमीत सिंह के द्वारा भेजे जाते थे। इसके साथ ही मुझे वॉट्सऐप कॉल के जरिए खेल मंत्री के यहां से निर्देश जारी होते थे। मुझे डराने के लिए अब खेल मंत्री और उनके लोग मैसेज भेज रहे हैं और जबरन दबाव बना रहे हैं।

डिप्टी डायरेक्टर मंत्री के पक्ष में आई
खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता ने इस पूरे मामले में खेल मंत्री का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा है कि वह खेल मंत्री को कई सालों से जानते हैं, वह एक अच्छे स्पोर्ट्सपर्सन हैं। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ मामले में दोनो पक्षों को सुना जाना चाहिए और निष्पक्ष मामले की जांच होनी चाहिए। खिलाड़ी होने के नाते मैं मीडिया में आई हूं। मेरे साथ भी महिला कोच बदतमीजी कर चुकी है।

संदीप सिंह बोले- राजनीति से प्रेरित है मामला
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का इस पूरे मामले में कहना है कि जो आरोप महिला कोच लगा रही है वह पूरी तरह से निराधार हैं। इसका अंदाजा इसी से लग रहा है कि एक राजनीतिक दल के ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। मैं खिलाड़ी हूं, खिलाड़ियों की मदद करता हूं। दुख हो रहा है कि खिलाड़ी होने के नाते यह सब भी देखना पड़ रहा है।

CM से मिलकर जांच की करूंगा मांग
संदीप सिंह ने कहा कि वह इस मामले को लेकर CM से मिलूंगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करूंगा। मेरी साफ छवि काे खराब किया जा रहा है। मैं छोटी उम्र में खिलाड़ी बना, कप्तान बना और अब विधायक बनकर मंत्री बन गया। अब यह दूसरे लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

कोच की पुरानी लाइफ की हो जांच
हरियाणा के खेल मंत्री ने कहा कि आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच की पुरानी लाइफ की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरी के वक्त उसके पास फेडरेशन का लेटर तक नहीं था। मैंने इसको डिनाय किया। मैं गलत चीज नहीं चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह पंचकूला रहना चाहती है जबकि उसका ट्रांसफर होम डिस्ट्रिक्ट झज्जर में हो चुका है।

खेल मंत्री के विवाद से जुड़ी अन्य खबरें:-

विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री

हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपियन संदीप सिंह विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा में खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि खेल मंत्री ने अपने सरकारी आवास में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। पढ़ें पूरी खबर...

पूर्व AAP नेता नवीन बोले- जैसे मुझ पर कार्रवाई की, उससे ज्यादा स्पीड से खेल मंत्री पर हो

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़खानी का आरोप लगने के बाद नवीन जयहिंद भी आगे आ गए हैं। नवीन जयहिंद ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार ने मुझे जेल भेजा था, उससे 10 प्रतिशत स्पीड खेल मंत्री के खिलाफ दिखा, मामले की जांच करके कार्रवाई हो। पढ़ें पूरी खबर...