पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया मनिका श्योकंद ने भविष्य में पर्यावरण संरक्षण पर काम करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए न केवल जल, वायु और मिट्टी का बचाना जरूरी है, बल्कि उपयोग किए गए उत्पादों का सही से निपटान करना भी जरूरी है।
सैनेटरी पैड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसको बनाने में प्लास्टिक की अपेक्षा बॉयोडिग्रेडेबल सामग्री जैसे कि कॉटन, बांस, केला, जूट आदि का उपयोग किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मनिका श्योकंद की पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि को देखते हुए उन्हें प्रदेश में मेरा पानी-मेरी विरासत योजना का ब्रांड अम्बेसडर बनने का सुझाव दिया, जिस पर मनिका व उनके परिजनों ने तुरंत सहमति व्यक्त की। जींद निवासी मनिका श्योकंद पिछले 6 साल में प्रदेश की तीसरी बेटी हैं, जिन्होंने सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले, मानुषी छिल्लर और मीनाक्षी ने भी इसी तरह की सौन्दर्य प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.