• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • President Draupadi Murmu Will Inaugurate, On December 4, 18000 Students Will Recite Gita

हरियाणा में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ, 4 दिसंबर को 18 हजार छात्र करेंगे गीता पाठ

चंडीगढ़7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सातवें संस्करण की तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने महोत्सव के आयोजन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। 4 दिसंबर को 18000 छात्र सामूहिक श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे। 75000 विद्यार्थी और लाखों श्रद्धालु महोत्सव में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

2016 से मनाना शुरू किया
CM मनोहर लाल खट्‌टर ने बताया कि वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाना शुरू किया गया। इसके बाद 2019 में मॉरीशस व लंदन में, इस साल सितंबर में कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया। सीएम ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की प्रेरणा दी थी।

CM मनोहर लाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंदिरों की साज सज्जा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
CM मनोहर लाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंदिरों की साज सज्जा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

19 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा आयोजन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक यह महोत्सव मनाया जाएगा। ब्रह्म सरोवर पर 19 नवंबर से शिल्प एवं सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही केडीबी और हरियाणा सरकार के देखरेख में ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संत मुरारी बापू द्वारा श्री राम कथा का आयोजन करेंगे।

29 नवंबर को आएंगी राष्ट्रपति
महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करने के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगी। सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति का यह पहला हरियाणा दौरा होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि वह इससे पहले चंडीगढ़ आ चुकी हैं, लेकिन चंडीगढ़ में आना अलग बात है।

सरस्वती नदी के किनारे संध्या आरती के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
सरस्वती नदी के किनारे संध्या आरती के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

नेपाल बना कंट्री पार्टनर
सीएम मनोहर ने बताया कि इस महोत्सव में कंट्री पार्टनर के रूप में नेपाल को शामिल होगा और पार्टनर स्टेट के रूप में मध्य प्रदेश प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक भजन संध्या में भव्य संगीत आरती होंगी। 1 नवंबर से ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जाएगी।

तीन देशों के राजदूत होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने बताया कि अजरबैजान, इथोपिया, वियतनाम आदि देशों के राजदूत कार्यक्रम में आएंगे। इसके साथ ही 25 से अधिक देशों के लोग सोशल मीडिया के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। सरकार की वेबसाइट के पेज पर 400000 से अधिक लोग अब तक पंजीकरण करा चुके हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 75 तीर्थों पर आयोजन किया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 75 तीर्थों पर आयोजन किया जाएगा।

48 कोस भूमि में 75 तीर्थों पर होगा आयोजन
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 75 तीर्थों पर आयोजन किया जाएगा। 3 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन होग। 2, 3 और 4 दिसंबर को जिला स्तर पर गीता जयंती मनाई जाएगी। 4 दिसंबर को 48 कोस क्षेत्र के तीर्थों पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सम्मेलन का आयोजन होगा।