डेरा प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत:पैरोल रद करने की याचिका SGPC ने ली वापस; पिटीशन पर HC ने लगाई थी आपत्ति

चंडीगढ़4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की बड़ी राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पैरोल रद करने वाली याचिका को वापस ले लिया है। एसजीपीसी की याचिका पर HC की ओर से आपत्ति पर लगाई थी, जिसके बाद यह याचिका वापस ली गई है।

हालांकि एसजीपीसी की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही याचिका में कमियों को दूर कर नई पिटीशन दायर की जाएगी।

21 जनवरी को मिली थी पैरोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल मिली थी। अभी डेरा प्रमुख उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रह रहा है। उसे तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी।

सिखों की आस्था को भड़का रहा: धामी
राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विरोध कर रही है। SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि राम रहीम पैरोल पर बाहर आकर सिखों की आस्था को भड़का रहा है।

इसके साथ उन्होंने कहा था कि राम रहीम को एक साल में 4 बार पैरोल दी गई। दूसरी ओर बंदी सिख अगर एक बार पैरोल लेने के बाद दूसरी बार पैरोल के लिए एप्लिकेशन दाखिल कर दें तो उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया जाता है कि वे छुट्‌टी काट चुके हैं। इसके अलावा बंदी सिखों को खतरा बताकर उनकी पैरोल से जुड़ी एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दी जाती है।

2022 में 91 दिन जेल से बाहर रहा
साध्वी यौन शोषण, छत्रपति रामचंद्र और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही। इस दौरान 40 दिन की पैरोल में उसने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है।