हरियाणा सचिवालय के CISF कैंपस में जवान ने किया सुसाइड:ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली; मौके पर ही मौत, कर्नाटक का रहने वाला

चंडीगढ़2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब-हरियाणा सचिवालय में एक बड़ी घटना हो गई। CISF कैंपस में तैनात एक जवान ने परिसर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। इससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान नागा अर्जुन के रूप में हुई है। घटना तड़के सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है।

चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी
गोली चलने की आवाज से सीआईएसएफ कैंपस में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

अभी तक जवान के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चंडीगढ़ पुलिस मृतक जवान के शव को लेकर सेक्टर 16 के अस्पताल गई है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

परिजनों को दी सूचना
घटना क्षेत्र चंडीगढ़ सेक्टर-3 के अंतर्गत आता है। संबंधित थाने की पुलिस के अनुसार मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप देगी। अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की जांच शुरू करेगी।

पंजाब सिविल सचिवालय में तैनात था जवान
चंडीगढ़ पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने वाले जवान पंजाब सिविल सचिवालय में तैनात था। मृतक जवान कर्नाटक के दावेंगेरा जिले के हदादी गांव का रहने वाला है।

देखें CISF जवान के सुसाइड की फोटो:-

कुर्सी पर पड़ा जवान का शव। उसे संभालते हुए दूसरे जवान।
कुर्सी पर पड़ा जवान का शव। उसे संभालते हुए दूसरे जवान।
मृतक जवान की मौके पर पड़ी टोपी।
मृतक जवान की मौके पर पड़ी टोपी।
इसी जगह पर जवान ड्यूटी दे रहा था।
इसी जगह पर जवान ड्यूटी दे रहा था।