पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश में रिकवरी रेट जहां लगातार बढ़ रहा है, वहीं करीब एक सप्ताह से नए मरीजों का आंकड़ा 100 के आस-पास चल रहा है। राज्य के 15 जिलों में 98 प्रतिशत से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि बाकि 7 जिलों में भी रिकवरी रेट का प्रतिशत 95प्रतिशत से अधिक है। हरियाणा का औसत रिकवरी रेट देखा जाए तो यह 98.24 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यानि अब संक्रमण अब लगातार कम हो रहा है।
राज्य के 14 जिलों में 108 नए मरीज मिले हैं। जबकि लगातार दूसरे दिन भी आठ जिलों में कोई नया पॉजिटिव नहीं मिला है। इनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, नूंह व चरखी दादरी जिला शामिल है। राहत बात यह भी है कि प्रदेश में महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, पलवल, फतेहाबाद, व चरखी दादरी में 10 कम एक्टिव मरीज बाकि रहें हैं।
नूंह कोरोना मुक्त हो गया है। वहां एक भी संक्रमित केस नहीं है। प्रदेश में 2,68,359 पॉजिटिव मरीजों में 2,63,654 ठीक हो चुके हैं। इनमें 24 घंटे में ही 153 मरीजों ने कोरोना की जंग जीती है। जबकि गुड़गांव व पलवल में एक दिन में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक कोरोना 3024 मरीजों की जान ले चुका है। प्रदेश में अब 1771 एक्टिव मरीज बचे हैं।
यहां मिले नए केस
गुड़गांव में 35, फरीदाबाद में 15, पंचकूला में 10, यमुनानगर में 9, अंबाला व करनाल में 6-6, कुरुक्षेत्र में 5, सोनीपत में 4, हिसार, पानीपत व जींद में 3-3, रोहतक, सिरसा व पलवल में एक-एक मरीज मिला है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, नूंह व चरखी दादरी में कोई नया मरीज नहीं मिला है।
यहां ठीक हुए मरीज
पंचकूला में 34, पानीपत में 28, गुड़गांव में 18, फरीदाबाद में 17, अंबाला में 11, कैथल में 9, यमुनानगर में 7, सोनीपत में 6, पलवल में 5, जींद, करनाल व हिसार में 3-3, भिवानी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र व रोहतक में 2-2, रेवाड़ी व सिरसा में एक-एक मरीज ठीक हुआ है। झज्जर, फतेहाबाद, नूंह चरखी दादरी में कोई ठीक नहीं हुआ।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.