पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार रात उत्तर हरियाणा के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। बुधवार को रात का तापमान गुड़गांव में 22 डिग्री पर पहुंच गया। अन्य जिलों में यह 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, रोहतक में रात का तापमान 40 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश व राजस्थान में 8 अप्रैल से लू का प्रकोप शुरू होने के आसार हैं।
इसका असर हरियाणा में भी पड़ेगा। इससे पारा बढ़ेगा। इसी सप्ताह लू चलने की भी संभावना है। 13 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। उधर, हिमाचल में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले अंधड़ से 205 बिजली के पाेल टूटे हैं।
चंबा, किन्नाैर और लाहाैल स्पीति में भी भारी नुकसान हुआ है। चंबा में 93, किन्नाैर में 37 और लाहाैल स्पीति में 75 बिजली के पाेल टूटे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्राें में हुए ताजा हिमपात से 48 सड़कें अवरुद्ध है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.