करनाल के कस्बा निगदू में 16 वर्षीय किशोरी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कस्बे के ही 2 युवक उसके साथ लगातार छेड़खानी कर रहे थे। इससे परेशान होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि 9 मई को दोनों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। उनके बयान पर निगदू थाना में दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आगे की जांच कर रही है। जांच अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर, शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। FSL की टीम भी मौके पर पहुंची थी, जहां से साक्ष्य जुटाए गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.