पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश मेंे जल संकट गहराता जा रहा है। भाखड़ा डैम में हर दिन करीब एक फीट पानी घट रहा है। डैम में रिजर्व पानी 1532.38 फीट रह गया है। यह 22 मार्च को 1545.19 फीट था। पिछले 14 दिन में ही यह 13 फीट घट गया। साल 2020 में 5 अप्रैल को यह 1597.86 फीट और साल 2019 में 1615.68 फीट था। वहीं, पोंग डैम में रिजर्व पानी का लेवल 1298.89 फीट रह गया है। यह 22 मार्च को 1301.94 फीट था।
3.05 फीट पानी घटा है। साल 2020 में यह 5 अप्रैल को 1359.62 और 2019 में 1340.42 फीट था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश होने से बांधों में पानी बढ़ता है और मैदानों में बारिश से पानी की मांग घटती है। लेकिन 1 मार्च से 4 अप्रैल तक पहाड़ी राज्य हिमाचल में 65%, उत्तराखंड में 82% कम बारिश हुई।
वहीं, मैदानी राज्यों में हरियाणा में 67%, उत्तर प्रदेश में 94%, हरियाणा में 67% और राजस्थान में 60% कम बारिश हुई। वहीं, लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण पारा कम रहने से बर्फ नहीं पिघल रही। इससे बांधों में पानी लगातार घट रहा है। हालांकि, अभी प्रदेश में करीब 30 लाख हेक्टेयर एरिया में खड़ी गेहूं व सरसों के अलावा अन्य फसलों की कटाई चल रही है।
इसके चलते फिलहाल खेतों मंे कम पानी की दरकार है। फसल कटाई के बाद खेताें मंे सिंचाई की जरूरत पड़ेगी। अगर बांधों में पानी ऐसे ही घटता रहा तो इस बार पानी की भारी किल्लत रह सकती है।
लू से पानी की मांग बढ़ेगी, पर बर्फ पिघलने से फ्लो भी बढ़ने की उम्मीद
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लू चलने के आसार बन रहे हैं। इससे प्रदेश में पानी की डिमांड और बढ़ जाएगी। लेकिन हरियाणा में गर्मी बढ़ेगी तो हिमाचल में भी गर्मी बढ़ेगी। ऐसे में वहां बर्फ पिघलेगी। इससे पानी का फ्लो बढ़ सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी व बारिश होने के आसार हैं। नदियों के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से जल संग्रह बढ़ेगा।
हथिनीकुंड में जलस्तर बढ़ा, 3058 क्यूसिक हुआ
वहीं, यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से 5 अप्रैल को 3058 क्यूसिक पानी निकला। इसमें से यूपी को 492, हरियाणा और दिल्ली को 2216 और यमुना नदी में 350 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इससे पहले 22 मार्च को 2327 क्यूसिक निकला था।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.