नूंह में नाबालिग लड़की-लड़के की शादी रोकी:दुल्हन 17 की और दुल्हा 19 का मिला; बारात जाने से पहले पहुंची प्रशासन की टीम

नूंह13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
हेमा कौशिक, बाल विवाह निषेध अधिकारी। - Dainik Bhaskar
हेमा कौशिक, बाल विवाह निषेध अधिकारी।

हरियाणा के नूंह जिले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की व लड़के की शादी काे रोका। बारात पुन्हाना मंडल के एक गांव में जानी थी, लेकिन इससे पहले ही बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम हरकत में आ गई। छानबीन में लड़का व लड़की दोनों ही नाबालिग मिले।

बताया गया है कि तावडू खंड के गांव भढंगपुर नाई नंगला में मंगलवार को नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। बाल विवाह निषेध विभाग ने सूचना पर समय पर पहुंच नाबालिग की शादी को रुकवा दिया। वर- वधु दोनों ही नाबालिग थे। जिनमें वधु की 17 और वर की उम्र 19 पाई गई। मंगलवार को तावडू के गांव भढंगपुर नाई नंगला से बारात पुन्हाना उपमंडल के एक गांव में जानी थी।

टीम ने नाबालिग लड़के के घर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। महिला संरक्षण कम बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम गांव भढंगपुर नाई नंगला में वर पक्ष के घर पहुंची। जहां पर जांच पड़ताल करने पर वर-वधु के नाबालिग होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद नाबालिग बच्चों के परिजनों को समझाया और उनको बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। टीम ने पुलिस के सहयोग से बाल विवाह को रोक दिया।

खबरें और भी हैं...