- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panchkula
- Haryana Clerk Recruitment 2026 | Vacancy List Update On HRMS Portal
हरियाणा में क्लर्क कैडर की भर्ती की तैयारी:विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा, 12 तरह के पद; 8 लाख आवेदन के पात्र
- कॉपी लिंक

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी विभागों में क्लर्कों और उनके समान अन्य पदों के स्वीकृत और खाली पदों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में मानव संसाधन विभाग (कॉमन कैडर-II) ने शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को लिखित नि
सरकार ने विभागों को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) पोर्टल पर भी खाली पदों की जानकारी जांचकर तुरंत अपडेट करने को कहा है। इससे क्लर्कों के कुल खाली पदों की सही संख्या सामने आ सकेगी।
साथ ही, कॉमन कैडर के तहत क्लर्कों की भर्ती और नई जगह तैनाती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। पत्र में पदों का ब्योरा भेजने के लिए कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन विभागों को यह काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी विभागों के क्लर्क एक कैडर में शामिल
3 जून 2026 को लागू हरियाणा क्लेरिकल (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम, 2026 के तहत अब सभी विभागों के क्लर्कों को एक कॉमन कैडर में लाया गया है। इस व्यवस्था के तहत नियुक्ति, तैनाती और खाली पदों का प्रबंधन मानव संसाधन विभाग (HRD) द्वारा किया जाता है।
सरकार के ऑर्डर की कॉपी…

दिसंबर 2028 तक वैलिड CET, इसी आधार पर होंगी क्लर्कों की भर्तियां
हरियाणा में ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए आखिरी बार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 26 और 27 जुलाई 2025 को हुआ था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हुई इस परीक्षा में करीब 13.47 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 8.12 लाख पास हुए थे। परीक्षा का रिजल्ट 5 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था।
नियमों के मुताबिक, CET का स्कोर रिजल्ट जारी होने की तारीख से 3 साल तक वैलिड रहता है। इस हिसाब से दिसंबर 2025 में घोषित रिजल्ट दिसंबर 2028 तक मान्य रहेगा। इसी CET के आधार पर क्लर्कों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
CET ग्रुप-C के तहत कौन-कौन से पद आते हैं?
हरियाणा में CET ग्रुप-C के तहत प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सरकारी संस्थाओं में सीधी भर्ती वाले पद शामिल हैं।
क्लर्क कैडर: क्लर्क, डिविजनल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क।
पुलिस एवं सुरक्षा: पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, होमगार्ड से जुड़े पद।
स्वास्थ्य विभाग: स्टाफ नर्स, MPHW, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर।
तकनीकी पद: जूनियर इंजीनियर (JE), ड्राफ्ट्समैन, टेक्नीशियन, ऑपरेटर।
लेखा एवं प्रशासन: अकाउंटेंट, ऑडिटर, अकाउंट्स असिस्टेंट, स्टोरकीपर।
अन्य पद: फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड असिस्टेंट, सुपरवाइजर, लीगल असिस्टेंट आदि।






















