हरियाणा के पंचकूला में विभिन्न संगठन मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेक्टर-5 स्थित पार्क में इकट्ठा हुए। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए निकले। पुलिस ने चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की जमकर धक्का-मुक्की हुई। फिलहाल वे मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए हैं।
मंत्री मंडल से हटाने और गिरफ्तारी की मांग
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की मांग है कि मंत्री संदीप सिंह को मंत्री मंडल से हटाया जाए और गिरफ्तार किया जाए। 29 दिसम्बर को नेशनल एथलीट व जूनियर महिला कोच ने खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेडछाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय मंत्री में पक्ष में खड़ी है।
जांच-पड़ताल में शिकायतकर्ता के आरोपों को अनर्गल बता रहे हैं। राज्य महिला आयोग और विभागीय संस्थाएं पीड़िता का पक्ष जाने बगैर मंत्री के प्रवक्ता की तरह काम कर रही हैं। मंत्री से खेल मंत्रालय तो ले लिया गया है, लेकिन वह अभी भी मंत्री पद पर विराजमान हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.