हरियाणा के पंचकूला में पत्नी के साथ हुए विवाद में एक व्यक्ति ने थाना पिंजौर के बाहर पहुंच कर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसे झुलसी हालत में पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। उसने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी के साथ विवाद चल रहा
जानकारी के अनुसार गांव धमाला का शशि भूषण दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस थाना पिंजौर में पहुंचा था। शशि भूषण और उसकी पत्नी संध्या का आपस में विवाद चल रहा है। उनका केस कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस थाना पिंजौर में उसकी पत्नी संध्या ने सोमवार सुबह उसके खिलाफ गाली गलौज करने की शिकायत दी हुई थी। दोनों पति-पत्नी को पिंजौर थाना में बुलवाया हुआ था।
थाने में पति-पत्नी में विवाद, बाहर जाकर तेल डाल आग लगा दी
थाना में बातचीत के दौरान पति पत्नी का वहां पर भी विवाद हो गया। इसके बाद शशि भूषण वहां से उठकर चला गया।थाना के गेट के बाहर आकर उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। शशि भूषण ने बताया कि उसने भी थाने में शिकायत दी थी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। फिलहाल घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.