पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 29 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 29 वर्षीय पुत्रवधू 2 फरवरी को अचानक बिना बताए घर से चली गई। उसे आसपास अाैर रिश्तेदारियों में ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
इधर पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के लापता होने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन 6 फरवरी को खेत में गई हुई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसकी बहन का दो अज्ञात युवकों ने अपहरण किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.