पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरुवार को दिनभर धूप नहीं निकली। बादल छाए रहे और सुबह से लेकर शाम तक हल्की धुंध रही। देर शाम को फिर से जिले में धुंध छा गई। अधिकतम तापमान में आई 3 डिग्री सेल्सियस की कमी और दिनभर 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली हवा के कारण लोगों को दिनभर कंपकपी चढ़ी रही। बढ़ी ठंड व दिनभर धूप न निकलने के कारण लोग अलावा का सहारा लेते रहे।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील बना रहा रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादलवाई रहेगी और अधिकतम पारे में और कमी आने की संभावना है। गुुरुवार को अधिकतम तापमान घटकर 16.4 डिग्री सेल्सियय पर पहुंच गया। जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डाॅ. खीचड़
आने वाले कई दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादलवाई रहेगी और सुबह व देर रात्रि को धुंध पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। 11 जनवरी के बाद मौसम खुश्क रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है। डाॅ. मदनलाल खीचड़, इंचार्ज कृषि मौसम विभाग हरियाणा कृषि विवि हिसार।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.