पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार काे काेराेना वैक्सीन के लिए सिविल अस्पताल के दाे सेंटराें सहित कुल 11 सेंटर बनाए थे। गुरुवार काे कुल 313 हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स काे वैक्सीन लगी है। इसमें 81 फ्रंटलाइन वर्कराें काे पहली और 232 हेल्थ वर्कराें काे दूसरी डाेज लगी है। जिले में अब तक कुल 6302 काे पहली डाेज लगाई जा चुकी है। वहीं, 261 हेल्थ वर्कर्स काे दूसरी डाेज लगी है।
नाेडल अधिकारी डाॅ. मनीष पाशी ने बताया कि जिले में तीन बार की खेपाें में 20660 डाेज आ चुकी हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास 12095 फ्रंटलाइन वर्कराें का डेटा रजिस्टर्ड हाे चुका है। नाेडल अधिकारी डाॅ. मनीष पाशी ने बताया कि जिन हेल्थ वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हाे चुका है और उन्हाेंने पहली डाेज नहीं लगवाई है। अब उनकाे 20 फरवरी काे अाखिरी माैका मिलेगा।
इधर, काेराेना के दाे नए केस मिले
जिले में 7 दिनाें बाद गुरुवार काे सिर्फ दाे नए केस मिले हैं। इससे पहले 11 फरवरी काे जिले में एक भी नया केस नहीं मिला था। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि गुरुवार काे जिले में दो केस रिफाइनरी टाउनशिप और मॉडल टाउन मिले हैं। वहीं, 4 केस डिस्चार्ज हुए हैं। गुरुवार काे 512 सैंपल लिए गए हैं। कुल पॉजिटिव 10 हजार 830 केस हाे गए हैं। इनमें 69 केस एक्टिव हैं। 10 हजार 604 रिकवर हो चुके हैं। दो केस अनट्रेस हैं ताे वहीं 155 की काेराेना से माैत हाे चुकी है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.