पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी तय हो गई है। सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन की बनाई कमेटी ने रेट का जो ड्राफ्ट बनाया था, उस पर कोई आपत्ति नहीं आई। 15 जनवरी तक लोगों को आपत्ति दर्ज करानी थी। इसके साथ ही साल 2021-22 के लिए कलेक्टर रेट तय हो गया। इसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा।
अब अंसल, यमुना एनक्लेव, एल्डिको, टीडीआई, स्टेंजा व ला रिजेंसिया में मकान या फ्लैट खरीदना और महंगा हो गया। यहां का कलेक्टर रेट 28.57% बढ़ गया। जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन ने कहा कि कहीं से कोई आपत्ति नहीं आई। इसलिए, कमेटी की ओर से रेट फाइनल है। इसे ही लागू किया जाएगा।
समझिए, टीडीआई में प्लॉट या फ्लैट खरीदना अब क्यों महंगा
अंसल, यमुना एनक्लेव, एल्डिको, टीडीआई, स्टेंजा व ला रिजेंसिया में पहले कलेक्टर रेट 2100 रुपए प्रति वर्ग फीट था। जिसे 600 रुपए बढ़ाकर अब 2700 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दिया। अगर टीडीआई में आप 200 वर्ग गज (1800 वर्ग फुट) का एक प्लॉट या एक मंजिला मकान खरीदते हैं या अंसल के साथ लगते स्टेंजा में आप 200 वर्ग गज का फ्लैट खरीदते हैं तो 2700 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से 48.60 लाख रुपए कलेक्टर रेट होगी। जिस पर 7% की दर से स्टाम्प ड्यूटी 3,40,200 रुपए बनेगी। पहले इसी फ्लैट की कीमत 2100 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से कलेक्टर रेट 37.80 लाख बनती थी। 7% की दर से जिस पर स्टाम्प ड्यूटी 2,64,600 रुपए बनती थी। इसलिए, अब आपको 75,600 रुपए की स्टाम्प ड्यूटी ज्यादा लगेगी।
ये बदलाव प्रस्तावित
अंसल, यमुना एनक्लेव, एल्डिको, टीडीआई, स्टेंजा व ला रिजेंसिया में कॉमर्शियल का कलेक्टर रेट 3000 रुपए से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दिया है।
मित्तल मेगा मॉल में कॉमर्शियल का कलेक्टर रेट 200 रुपए प्रति वर्ग फीट बढ़ाया गया है।
कवर्ड एरिया के 3 रेट तय
लैंटर की छत वाले मकान में फर्श व दीवार में मार्बल लगे हाेने पर: 1200 रुपए प्रति वर्ग फुट
लैंटर की छत वाले मकान में मार्बल न लगा हो तो: 1000 रुपए प्रति वर्ग फुट तय किया गया है।
कड़ियों वाली छत और सादा फर्श हो तो: 800 रुपए प्रति वर्ग फुट
मकान में मार्बल को जोड़ तय किया कवर्ड एरिया का कलेक्टर रेट
2020-21 के कलेक्टर रेट में मकान में लगे मार्बल का जिक्र नहीं था। पहली बार मार्बल को जोड़कर कवर्ड एरिया का कलेक्टर रेट तय किया है। मार्बल वाले मकान के कवर्ड एरिया का कलेक्टर रेट 1200 रुपए प्रति वर्ग फुट तय किया गया है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.