हरियाणा नहीं आ सके अमित शाह:खराब मौसम के चलते नहीं उड़ा हेलिकॉप्टर; फोन पर 1 मिनट संबोधित किया

पानीपत4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना की सब्जी मंडी में जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच सके। खराब मौसम की वजह से उनके आने का प्रोग्राम कैंसिल हो गया। उन्होंने एक मिनट फोन से ही लोगों को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए वह गोहाना रैली में आना चाह रहे थे। उनकी बहुत इच्छा थी कि वह गोहाना आएं, मगर पायलट ने खराब मौसम के चलते हवाई यात्रा से चलने से मना कर दिया।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सड़क से आने में अमित शाह को 2 घंटे लगते। हमने उन्हें मना कर दिया और लोगों को फोन पर ही संबोधन करने का आग्रह किया।

अमित शाह ने फोन पर ही लोगों को संबोधित कर नरेंद्र मोदी को फिर PM बनाने की अपील की।
अमित शाह ने फोन पर ही लोगों को संबोधित कर नरेंद्र मोदी को फिर PM बनाने की अपील की।

सरपंचों ने किया शाह की रैली का विरोध
इस दौरान राज्य की BJP-JJP सरकार के पंचायतों में ई-टेंडरिंग के फैसले के खिलाफ सरपंचों का प्रदर्शन चल रहा है। हिसार, फतेहाबाद, जींद और सोनीपत में इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। गृह मंत्री की रैली में कोई खलल न पड़े, इसके लिए हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सोनीपत के खरखौदा के सरपंच आशीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसोसिएशन ने राज्य में जाम लगाने और रैली का विरोध करने का ऐलान किया था।

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान आशीष को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान आशीष को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।

गृहमंत्री के कार्यक्रम में हुआ बदलाव
गृहमंत्री के कार्यक्रम में एक दिन पहले ही कुछ बदलाव हुआ है। अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे सीधे गोहाना में रैली स्थल पर पहुंचेंगे और रैली के बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अब वह गन्नौर के गुप्तिधाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। उनके स्थान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जींद में पुलिस ने रास्ते में ही नाकाबंदी कर दी थी। वहां सरपंचों को रोक लिया गया। जिसके सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान विनोद समेत 10 को हिरासत में ले लिया गया।
जींद में पुलिस ने रास्ते में ही नाकाबंदी कर दी थी। वहां सरपंचों को रोक लिया गया। जिसके सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान विनोद समेत 10 को हिरासत में ले लिया गया।

CM ने शनिवार को डाल लिया सोनीपत में डेरा
मुख्यमंत्री शनिवार को ही सोनीपत पहुंच गए थे। उन्होंने रैली को लेकर के राई विश्राम गृह में डेरा डाल लिया है। मुख्यमंत्री ने देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। वह कई कार्यकर्ताओं के घर भी गए। केंद्रीय मंत्री की रैली सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में नए संकल्प के साथ उतरने की सीख देंगे। गोहाना रैली को पिछले दिनों पानीपत में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा इसे नकार रही है।

पुलिस ने हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद को भी हिरासत में ले लिया। जयहिंद ने अमित शाह की रैली में जाकर विरोध करने का ऐलान किया था।
पुलिस ने हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद को भी हिरासत में ले लिया। जयहिंद ने अमित शाह की रैली में जाकर विरोध करने का ऐलान किया था।

शाह ने 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम किया है शुरू
गोहाना रैली के जरिए भाजपा हरियाणा में 2024 के चुनावों का शंखनाद कर रही है। भाजपा संगठनात्मक तौर पर तो पहले से ही चुनावों की तैयारी शुरू कर चुकी है। अब गोहाना रैली के साथ ही जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां गिनाने का दौर शुरू करने जा रही है।

इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे लोगों के सामने सरकार की उपलब्धियां व विपक्ष की खामियां तो गिनवाएंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेंगे।

हिसार में सरपंचों ने हाइवे जाम कर दिया। जिस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है।
हिसार में सरपंचों ने हाइवे जाम कर दिया। जिस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है।

सांसद रमेश कौशिक संयोजक
इसी कड़ी में हरियाणा में प्रवास कार्यक्रम का आगाज आज गोहाना रैली से होने जा रहा है। रैली का संयोजक सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक को बनाया गया है, जबकि समन्वयक के तौर पर राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को जिम्मेदारी दी गई है।

अमित शाह की रैली के स्थल पर अंदर जाने वालों की चेकिंग की जा रही है।
अमित शाह की रैली के स्थल पर अंदर जाने वालों की चेकिंग की जा रही है।

राजनीति के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू करेगी जनसंवाद रैली
रैली के संयोजक सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गोहाना में होने वाली जनसंवाद रैली राजनीति के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने जिला में विकास कार्यों को पूरा करवाने में न तो पहले कोई कोर-कसर छोड़ी गई है और नहीं आगे छोड़ी जाएगी।

सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के राई में रैली कर जिला को केएमपी-केजीपी तथा नेशनल हाईवे-44 को आठ लेन का करने की सौगात दी थी।