• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • 5 बजे तक हुई 25MM बारिश, 17 जुलाई तक रोजाना झमाझम बारिश के बन रहे आसार

पानीपत में देर से पर दुरुस्थ आया मानसून:5 बजे तक हुई 25MM बारिश, 17 जुलाई तक रोजाना झमाझम बारिश के बन रहे आसार

पानीपत2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत में बारिश के बाद सड़के जलमग्न रही। - Dainik Bhaskar
पानीपत में बारिश के बाद सड़के जलमग्न रही।
  • पानीपत पहुंचने में मानसून को लगा एक महीना, गर्मी से राहत के साथ खेती के लिए फायदेमंद, पर सड़के हुई जलमग्न

हरियाणा में दस्तक देने के बाद मानसून को पानीपत पहुंचने में एक महीना लग गया। हालांकि देर आये मानसून ने लोगों को राहत दी है। मंगलवार को करीब 5 घंटे बूंदाबांदी के बाद बुधवार दिनभर बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश हुई। शाम 5 बजे तक पानीपत में औसत 25MM बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक झमाझम बारिश होने के आसार बताए हैं।

पानीपत में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। हालांकि प्रदेश में 13 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, लेकिन राजस्थान के ऊपर बने एंटी साइक्लाेन के कारण मानसूनी हवाएं उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड की तरफ मुड़ गईं। जिस कारण पानीपत तक मानसून को पहुंचने में एक महीना लग गया।

बुधवार को बारिश के दौरान आसामन में छाए बादल।
बुधवार को बारिश के दौरान आसामन में छाए बादल।

मंगलवार सुबह से आसमान में काले बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश हुई। जिस कारण तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जोकि बुधवार तक भी बनी रही। बुधवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब आधा घंटे तक तेज और उसके बाद रिमझिम बारिश देखने को मिली।

अब लगातार अच्छी बारिश के आसार
मंगलवार को पानीपत के मतलौडा में सबसे अधिक 46 MM बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार को जिलेभर में करीब 25MM बारिश हुई। हरियाणा कृषि विज्ञान मौसम विभाग के अनुसार अब लगातार अच्छी बारिश देखने काे मिलेगी। दिनभर बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।