पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम के सीनियर और डिप्टी मेयर के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मेयर अवनीत कौर ने इसके लिए दो तारीख 19 और 20 जनवरी तय की है। चुनाव कराने के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक बनाए जा चुके परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा अपनी सुविधा के अनुसार इन दो तारीख में से एक फाइनल करेंगे। नगर निगम का दो साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत चुका है।
सभी पार्षद भाजपा का होने के बाद भी अब तक सीनियर और डिप्टी मेयर का पद खाली है। दो साल के बाद इसके प्रयास शुरू हुए तो 23 नवंबर 2020 को पहली बार चुनाव कराने की तारीख तय की गई थी, लेकिन 19 नवंबर को पूर्व पार्षद हरीश शर्मा का प्रकरण होने के बाद इसे टाल दिया गया था। पानीपत के साथ चार नगर निगम- हिसार, रोहतक, करनाल और यमुना नगर में भी चुनाव हुए थे। जहां पर सीनयर और डिप्टी मेयर चुने जा चुके हैं।
इस बीच आज नगर निगम हाउस की मीटिंग होने जा रही है। इसमें निगम अपनी एक ही बिल्डिंग बनाने के लिए प्रस्ताव लाएगा। यह बिल्डिंग लघु सचिवालय के पीछे प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा पब्लिक की सहायता के लिए आधार कार्ड बनाते समय पार्षद के मोहर व साइन के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पास कराए जाएंगे। मीटिंग के मिनट्स सभी पार्षदों को दो दिन के अंदर मिले, यह भी प्रमुख रूप से रखा गया है। यह तय होने के बाद निगम के अफसर हाउस में पास हुए मुद्दे पर काम करने के लिए बाध्य होंगे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.