हरियाणा के पलवल में एक युवक ने घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। गदपुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अभी वह फरार है।
गदपुरी थाना के जांच अधिकारी एएसआई इंदु ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने दो बच्चों से साथ रहती है। उसके पति नौकरी के लिए ज्यादातर घर से बाहर रहते है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का निवासी महेश उर्फ बंटी काफी दिनों से फोन कर उसे परेशान करता था। उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाब बना रहा था।
रात को घर घुसा
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। 12 जनवरी की रात को आरोपी उसके घर में घुस आया और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर पीड़िता के बयान करवाए जा रहे हैं। महिला का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.