हरियाणा के पानीपत शहर के बस स्टैंड पर जींद से आई एक महिला की चेन चोरी हो गई। महिला ने चेन गले में डाली हुई थी। वह पानीपत से इसराना अपने भाई के घर जाने के लिए बस में सवार होने लगी।
मगर, बस में भीड़ ज्यादा होने की वजह वह वापस उतर गई। इसी बीच उसके गले से साढ़े 3 तोले वजनी सोने की चेन गायब हो गई। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
जींद से आई थी पानीपत
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला कुसुमलता (58) ने बताया कि वह महिला थाना, जींद अर्बन एस्टेट की रहने वाली है। वह अपनी भतीजी की शादी में भाई युधबीर सिंह के घर सुभाष कॉलोनी, पानीपत आई है।
बस स्टैंड पर थी भीड़
शादी से फारिक होने के बाद उसने इसराना स्थित अपने भाई के घर जाने का प्लान बनाया। वह अपनी बहन इंदू के साथ बस स्टैंड पहुंची। जहां देखा कि बहुत ज्यादा भीड़ थी। काफी देर तक वह वहां खड़ी रही, मगर बस नहीं मिली।
करीब 1 घंटा इंतजार करने के बाद वहां एक मिनी बस आई। हालांकि उसमें भी काफी भीड़ थी। वह उस बस में चढ़ने लगी। पीछे से काफी भीड़ भी बस में चढ़ने लगी। अभी वह बस की दो ही सीढ़िया चढ़ी थी, कि अंदर देखा बस में खड़े होने तक की जगह नहीं है।
वह बस से नीचे उतर गई। इसके बाद दोनों बहनों ने वापस सुभाष नगर जाने का प्लान बनाया। दोनों ऑटो में सवार होकर जाने लगी। रास्ते में तहसील कैंप मोड़ के पास उसने देखा कि उसके गले से चेन गायब है। उसकी सोने की चेन में बैंक ऑफ इंडिया का लॉकेट डला हुआ। चेन का वजन करीब साढ़े 3 तोले है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.