पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कागजों में गलती की वजह से लंबे समय से अटके मॉडल टाउन थाने का मंगलवार को करनाल रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने शुभारंभ किया। अटकल यह थी कि शहर में मॉडल टाउन थाना पहले से था। खुलना ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना था, लेकिन सरकार ने दोबारा मॉडल टाउन थाने को खोलने की मंजूरी दे दी थी।
दो साल से ज्यादा समय से यह विवाद नहीं सुलझ रहा था। अब पुराने मॉडल टाउन थाने का नाम बदलकर ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया कर दिया और मॉडल टाउन नया थाना बनाकर विवाद सुलझाया गया है। अब मॉडल टाउन थाना डीसी कैंप के पास पुरानी कोर्ट में और ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना काबड़ी रेलवे पुल के पास पुराने मॉडल टाउन थाने की बिल्डिंग में चलेगा।
मॉडल टाउन चौकी खत्म कर दी गई। नए मॉडल टाउन थाना के अधीन दो गांव व 33 कॉलोनी आएंगी। इसके अधीन आठ मरला चौकी रहेगी। मॉडल टाउन थाने में इंस्पेक्टर सुनील कुमार को एसएचओ लगाया है। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने के अंतर्गत 51 गांव व कॉलोनी आएंगी। यहां इंस्पेक्टर कमलजीत को एसएचओ लगाया गया है। इसके अधीन असंध रोड चौकी आएगी। उद्घाटन समारोह में एसपी शशांक कुमार सावन, एएसपी पूजा वशिष्ट, डीएसपी सतीश वत्स, वीरेंद्र सैनी, एमसी व गांव के सरपंच मौजूद रहे।
मॉडल टाउन चौकी खत्म की, नए थाने के अधीन अब दो गांव और 33 कॉलोनी आएंगी
आईजी ने पुलिस को नसीहत दी, लोगों से मांगा सहयोग
आईजी ने कहा कि लोग दुखी होकर पुलिस के पास आते हैं। पुलिस के हाथ में है कि वे कैसा कर्म करते हैं। उसे भगा भी सकते हैं। दूसरी पार्टी से मिलकर अन्याय भी कर सकते हैं। आपके पास बहुत शक्तियां व पावर हैं लेकिन गलत करने का फल क्या होगा, उसके लिए तैयार रहना चाहिए। बुरा काम या अन्याय कर सोच लिया कि सीनियर को पता नहीं चला और 4 पैसे जेब में रख लिए। बुरा करने का फल जरूरत मिलता है।
अगर गलत तरीके से पैसा कमाते हैं, चाहे पब्लिक हो या पुलिस। वह मान ले कि वो अपने घर में कष्ट व तकलीफ काे निमंत्रण दे रहा है। दुखी की मदद करो तो दुआएं मिलती हैं। भूलकर भी गलत काम न करें। उन्होंने क्राइम रोकने के लिए पब्लिक से सहयोग भी मांगा।
एक थाने के दो हिस्से हुए
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना: ओल्ड औद्योगिक क्षेत्र, ओल्ड न्यायालय परिसर, आॅफिसर कालोनी, सब जेल, इंद्रा कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, हरिबाग काॅलोनी, हाली पार्क नारायण कालोनी, कच्चा कैम्प, पुरेवाल कालोनी, गुरुनानकपुरा, दीवान नगर, बतरा कॉलोनी, आर्य नगर, बसन्त नगर, जनक गार्डन, सरस्वती विहार, लेबर काॅलोनी, आदर्श नगर, विवर्स काॅलोनी, खादी काॅलोनी, भगत सिंह मार्केट, काबड़ी, हरि नगर, सिद्धार्थ नगर, गंगाराम काॅलोनी, शक्ति नगर, भारत नगर, अर्जुन नगर, कुलदीप नगर, कालू पीर काॅलोनी, सैनी काॅलोनी, लख्मी काॅलोनी, गोपाल काॅलोनी, पप्पू काॅलोनी, न्यू रामपुरा, पावर हाउस काबड़ी रोड, गाबा कॉलोनी, गढ़ी सिकन्दरपुर, जीतगढ़, रामनगर, सौदापुर, विर्क नगर, ज्योति नगर, दत्ता काॅलोनी, एकता काॅलोनी, सौंधापुर, कश्यप काॅलोनी, खुखराना, सुताना व जाटल।
मॉडल टाउन थाना: आठ मरला, आजाद नगर, संजय काॅलोनी, पावर हाउस, शुगर मिल काॅलोनी, शान्ति नगर, न्यू सैनीपुरा, सतकरतार काॅलोनी, राजीव कालोनी, एफसीआई. गोदाम, मुखीजा काॅलोनी, नंद विहार, आरके पुरम, राजनगर, महराना, बिंझौल, माडल टाउन, रामलाल चैंक, शिवाजी स्टेडियम, गौतम नगर, ईदगाह काॅलोनी, गांधी काॅलोनी, रेलवे क्वार्टर, शान्ति नगर, फ्रेंड्स काॅलोनी, अग्रसेन काॅलोनी आदि शामिल हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.