पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुरानी कोर्ट में चल रहा मॉडल टाउन थाना का नाम बदलकर ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना कर दिया गया है। आज से वहां पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना चलेगा। वहीं, मॉडल टाउन थाना अपनी पुरानी बिल्डिंग काबड़ी रोड के पास जाएगा। एक और बदलाव किया गया है। बस अड्डा पुलिस चौकी खत्म कर सिटी थाना में मिला दी गई है। इसलिए बस अड्डा से संबंधित मामले अब सीधे सिटी थाना में जाएंगे।
डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि मॉडल टाउन थाना में मंगलवार से ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना चलेगा। वहीं, काबड़ी रोड पर पहले जहां मॉडल टाउन थाना चल रहा था, अब उसी में फिर से मॉडल टाउन थाना चलेगा। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में अस्थाई पुलिस चौकी चल रही है। नजदीक में ही बस अड्डा चौकी भी चल रही थी। जिसे पुलिस ने सिटी थाना में मिला दिया है। स्टाफ अब सिटी थाना में ही बैठेंगे। सोमवार रात को इसकी तैयारी चल रही थी।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.