पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में करीब 107 सर्विस सेंटर हैं। इनमें कार व बाइक समेत अन्य कमर्शियल व निजी वाहनाें की धुलाई हाेती है। शहर मेें जितने भी सर्विस सेंटर चल रहे हैं, उनमें किसी ने भी भूजल प्रयाेग करने की अनुमति नहीं है।
यह अनुमति नगर निगम, पब्लिक हेल्थ व प्रदूषण नियंत्रण बाेर्ड से लेनी पड़ती है। इससे भी बड़ी बात ताे यह भी है कि ज्यादातर सर्विस सेंटर सड़काें के किनारे या चाैक चाेराहाें पर ही बनाए हुए हैं। इनमें सड़काें के किनारे वाहन खड़े करके धाेए जाते हैं। इससे सड़काें पर पानी जमा हाेने से ये टूटती भी है। साथ ही पानी की बौछार व गंदे पानी की छींटे लगने से पैदल राहगीर, बाइक व अन्य वाहन चालक परेशान हाेते हैं।
संचालक बाेले- हम ताे 40 साल से ऐसे ही धाे रहे बाइक व कार, आज तक ताे किसी ने नहीं टाेका
फतेहपुरी चाैक वाली सड़क पर एक साथ 4 सर्विस स्टेशन
स्काईलार्क राेड से फतेहपुरी चाैक जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार से फतेहपुरी चाैक तक एक साथ 4 सर्विस स्टेशन हैं। ये सभी सड़क पर ही बाइक व कार खड़ी करके उनकाे धुलाई करते हैं। इससे अाने वाले राहगीर व वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हाेते हैं। वहीं यह सड़क पर निर्माण के 6 माह तक भी टिक नहीं पाती।
पाहुजा अस्पताल के सामने बाइक धाे रहे युवक ने अपना नाम राजीव बताया। उसने कहा कि आज तक ताे हमें किसी ने नहीं टाेका। हमारे सर्विस सेंटर ताे ऐसे ही बिना किसी राेक टाेक के चल रहे हैं।
इन 3 विभागाें की बनती है जिम्मेदारी
पब्लिक हेल्थ: कॉमर्शियल सबमर्सिबल लगाने के लिए विभाग की अनुमति जरूरी हाेती है। विभाग से अब तक किसी ने भी अनुमति नहीं ली है। सभी सबमर्सिबल विभाग की अनुमति के बिना ही चल रहे हैं।
सर्विस सेंटर लगाने से हमारा काेई लेना देना नहीं हाेता। इन पर चालान की जिम्मेदारी भी नगर निगम की हाेती है। फिर भी हमें काेई निर्देश मिलते हैं ताे हम उनके अनुसार काम करने काे तैयार हैं। -राजेश काैशिक, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ।
नगर निगम : सर्विस सेंटरों का पानी सड़काें पर फैलने के कारण ये टूटती भी है। सड़काें काे ऐसे काेई नुकसान हाेता है ताे यह देखने की जिम्मेदारी नगर निगम ही है।
शहर में जाे भी सर्विस सेंटर चल रहे हैं, उनके ऊपर कार्रवाई की हमारी काेई जिम्मेदारी नहीं है। इन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी पॉल्युशन कंट्राेल बाेर्ड की है। - सुधीर कुमार, कार्यकारी सीएसआई, निगम
पॉल्युशन कंट्राेल बाेर्ड : शहर में कमर्शियल प्रयाेग के लिए जितने भी सबमर्सिबल या ट्यूबवेल लगते हैं ताे उनकी परमिशन पॉल्युशन कंट्राेल बाेर्ड से भी लेनी हाेती है। विभाग ऐसे लाेगाें पर जुर्माना भी लगाता है।
इस बारे में आरओ कमलजीत सिंह काे फाेन भी मिलाया और मैसेज भी किया। उन्हाेंने दाेनाें में से किसी का काेई जवाब नहीं दिया।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.