पानीपत में युवक ने किया सुसाइड:घर पर लगाया फंदा; मोबाइल से खुलेगा मौत का राज; 2 दिन पहले मनाया था जन्मदिन

पानीपत7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पानीपत शहर के सेक्टर 18 में किराए के मकान में 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर को भाई-बहन घर पर लौटे तो मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को फंदे से नीचे उतारा।

मौत के कारण पूरी तरह नहीं स्पष्ट हुए। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां शव का आज पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। अनुमान है कि फोन से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक कृष्ण कुमार (आधार कार्ड, फाइल फोटो)।
मृतक कृष्ण कुमार (आधार कार्ड, फाइल फोटो)।

काफी समय से रहता था गुमसुम
जानकारी देते हुए हरदवारी कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जिला बैरच के गांव दयाल पूरवाह का रहने वाला है। उससे छोटा उसका भाई और एक बहन है। अब वह परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर 18 में किराए पर रहता है। मंझले भाई का नाम कृष्ण कुमार (18) था, जोकि गर्मियों में आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता था।

सीजन जाने के बाद कृष्ण कोई काम नहीं करता था। वह घर पर रहता था। मगर पिछले कुछ दिनों से कृष्ण गुमसुम रहता था। वह किसी से कोई खास बात नहीं करता था। उससे कई बार पूछा भी गया, लेकिन उसने हर बार यही कहा कि कोई बात नहीं है।

घर पर अकेला था मृतक
गुरुवार की सुबह बहन स्कूल चली गई। वह खुद 9 बजे फैक्ट्री के लिए चला गया। जबकि मां सुबह साढ़े 9 बजे काम पर गई थी। घर पर अकेला कृष्ण था। दोपहर करीब ढाई बजे बहन के साथ भाई हरदवारी घर पर लौटा। यहां आने के बाद देखा कि कमरे में कृष्ण पंखे के हुक पर मां की चुन्नी से फंदा लगाकर लटका हुआ है। उसकी मौत हो चुकी थी।

दो दिन पहले हुए था 18 साल
हरदवारी के अनुसार दो ही दिन पहले यानि 8 नवंबर को ही कृष्ण का जन्मदिन था। वह इस 8 तारीख को 18 साल का पूरा हुआ था। उसके पिता जगन्नाथ का कई साल पहले निधन हो चुका है। सबसे छोटी बहन, स्कूल में पढ़ाई करती है। मां शांति देवी भी काम करने जाती है।