पानीपत में शुक्रवार को भी तेज हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। तेज हवाओं के साथ सुबह से ही अच्छी धूप देखने को मिली। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग ने 31 मार्च तक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने और न्यूनतम तापमान के सामान्य रहने के आसार बताए हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शुक्रवार को भी 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। जिस कारण सुबह ही खिली तेज धूप का असर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब रोजाना अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई।
हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य बने रहने से सुबह और शाम को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। बीते सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ली थी। गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहे। शुक्रवार को तेज धूप के साथ मौसम साफ रहा।
6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 28 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर मौसम में बदलाव आएगा। जिस कारण न्यूनतम तापमान के स्थिर बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी न होने से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.