पानीपत में बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि 27 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण सूरज की तपिश कुछ कम रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को बादल छाने और फिर 3 अप्रैल से गर्म हवाएं चलने के आसार बताए हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान से चली गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी थी। इसका असर पानीपत में भी देखने को मिला। पानीपत में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से सुबह और शाम सर्दी का अहसास बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि 1 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ मूव होगा। जिसका असर पहाड़ी इलाकों में अधिक रहेगा। पहाड़ों पर बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाने के आसार हैं, बारिश के आसार नहीं बन रहे। इसके बाद 3 अप्रैल से गर्मी बढ़ेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.