पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत में शुक्रवार की सुबह फिर घने कोहरे की चादर ओढ़कर आई। सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी 20 मीटर रही। आसमान से बारिश की फुहार की तरह ओस बरसी। सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। हांलाकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर मूव कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पानीपत और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे में हाईवे पर विजिबिलिटी 20 मीटर रही। कई बार हवाओं के साथ कोहरा अधिक गहराता रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को धूप ने दिलाई थी सर्दी से राहत
इससे पहले गुरुवार को सुबह 8:40 बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए थे और दिनभर खिली अच्छी धूप ने सर्दी से राहत दिलाई थी। अब शुक्रवार को फिर से मौसम ने करवट ली और घने कोहरे व सर्द हवाओं ने कड़ाके की सर्दी का अहसास कराया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अरब सागर से नमी आने के कारण कोहरा छाया है। अब पश्चिमी विक्षोम के मूव होने से आज बारिश के आसार हैं। शाम और रात को बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी के बाद से मौसम के साफ रहने की संभावना है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.