पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सैनी कॉलोनी के एक युवक की पत्नी होली से अगले दिन अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने किला थाने में शिकायत की। पुलिस के फोन करने पर सोमवार को पत्नी पानीपत पहुंची। पति ने अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास किया। साथ न रहने पर जान देने की बात भी कही। लाख मनाने पर पत्नी के न मानने के बाद युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। सिविल अस्पताल में भाभी और ननंद के बीच खूब हंगामा हुआ। बहनों ने भाभी पर जहर देने का आरोप लगाया है। किला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैनी कॉलोनी की प्रीति और मंजू ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं और मूलरूप से उत्तर-प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं। बीते कई सालों से सैनी कॉलोनी में रह रहे हैं। उससे बड़ा भाई जितेंद्र गणेश नगर स्थित जुनेजा फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी पत्नी संगीता व दो बेटियों के साथ सैनी कॉलोनी में ही रहता था।
प्रीति ने बताया कि उसकी भाभी संगीता के हनुमान कॉलोनी के एक युवक के साथ संबंध थे। होली के अगले ही दिन संगीत अपने प्रेमी के साथ चली गई। भाई ने किला थाने में शिकायत दी। पुलिस के फोन करने के बाद सोमवार को संगीता पानीपत आई।
वह दोनों प्रीति के कमरे पर ही रुके। रातभर भाई ने भाभी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। मंगलवार सुबह दोनों उसके कमरे से अपने कमरे पर चले गए। कुछ देर बाद वह भाई के कमरे पर पहुंची तो भाई ने जहर खाया हुआ था और वह मर चुका था। तब भाभी कमरे पर नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को सिविल अस्पताल लेकर आई।
जितेंद्र ने कहा था, साथ नहीं रही तो तेरी गोद में तोड़ूंगा दम
प्रीति ने बताया कि उसके कमरे पर रुकने के दौरान भाई ने भाभी को मनाने की बहुत कोशिश की। भाई ने कहा था कि तू साथ नहीं रही तो जहर खाकर तेरी गोद में दम तोड़ दूंगा।
पत्नी बोली- पति ने खुद खाया है जहर, एक डिब्बी उसने छीनी भी थी
संगीता ने बताया कि पति सोमवार शाम से ही सल्फास साथ लेकर घूम रहा था, जो उसने छीना था। उसे पति के साथ नहीं रहना है। वह अपनी बेटी के साथ अलग रहता चाहती है। वह नहीं मानी तो मंगलवार को पति सल्फास की दूसरी डिब्बी ले आया।
पत्नी का आरोप- माता-पिता ने बेचा था
संगीता ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। उसका पहले पति से तलाक हुआ था। जिससे उसे एक बेटी गीता है, जो अब 21 साल की है। बताया कि 2011 में उसके माता-पिता ने उसे जितेंद्र को बेचा था। तब वह पानीपत आ गई। जितेंद्र से उसे 7 साल की बेटी वंशिका है। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने गांव गई थी। किसी के साथ भागने की बात से इनकार किया है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.