पानीपत में तीसरे दिन गुरुवार को भी हवाओं की रफ्तार तेज रही। सुबह के समय 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। हालांकि गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। गुरुवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
सोमवार और मंगलवार को बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवाओं का असर गुरुवार को भी बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन बूंदाबांदी हुई। बुधवार को भी बादल छाए रहे। जिससे लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों की ओर लौटना पड़ा। गुरुवार को सुबह के समय धूप हल्की रही। सुबह से ही 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं से मौसम ने करवट ली है।
गुरुवार को भी बादल छाने के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन बूंदाबांदी और तेज हवाएं चली। गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा। जिससे अब रोजाना अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। हालांकि गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाने के आसार हैं। शुक्रवार से फिर मौसम बदलने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.