पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिटी थाना क्षेत्र की बिशन स्वरूप कॉलोनी के युवक की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 43 दिन पहले ही युवक की जींद के उचाना निवासी युवती से शादी हुई थी। अभी तक युवक के जहर खाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बिशन स्वरूप कॉलोनी के शेखर उर्फ रिंकू ने बताया कि उनका छोटा भाई 29 वर्षीय गौरव सिंगला मोबाइल रिपेयर व सेल और परचेज की दुकान करता था। वह बुधवार को 11:30 बजे घर से दुकान के लिए निकला। शाम 6 बजे गौरव के दोस्त मॉडल टाउन निवासी अमन जैन का फोन आया और बताया कि गौरव ने जहर खा लिया है। अमन ने गौरव को प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात 8 बजे उसकी मौत हो गई।
अमन ने बताया कि बुधवार शाम को उसने गौरव को फोन किया था। तब गौरव ने खुद ही जहर खाने की बता कही। उसके कई बार पूछने पर गौरव ने बताया कि वह स्काइलार्क पर है। अमन वहां पहुंचा तो गौरव की हालत खराब थी। गौरव ने खुद ही अमन से उसे अस्पताल में भर्ती करने को कहा। जिसके बाद उसे प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। अमन की ओर से ही सिटी थाना पुलिस को बयान दिया गया है।
43 दिन पहले हुई थी शादी
गौरव के भाई रिंकू ने बताया कि बीती 7 दिसंबर को गौरव की शादी जींद जिले के उचाना निवासी ईनू देवी के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। रिंकू के अनुसार गौरव काफी खुश था। किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। गौरव का किसी से झगड़ा और लेन-देन भी नहीं था। वह नहीं समझ पा रहे कि गौरव ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
शादी के बाद नए घर में शिफ्ट हो रहा था परिवार
रिंकू ने बताया कि शादी से पहले ही सेक्टर-18 में नया घर बनाना शुरू कर दिया था। शादी के बाद धीरे-धीरे पूरा परिवार सेक्टर-18 में शिफ्ट हो ही रहा था, कि घर का एक सदस्य नहीं रहा। गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। गौरव के पिता पुरुषोत्तम प्राइवेट जॉब करते हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.