राहत:यूक्रेन में डेंजर जोन में फंसी मुआना की गुंजन पहुंची गांव

सफीदोंएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान डेंजर जाेन में फंसी गांव मुआना की गुंजन राणा अपने घर पहुंच चुकी है। गांव मुआना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने खुशी में पुष्प देकर स्वागत गया। वह 2018 मेें यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गई हुई थी।

अपने लड़की की सकुशल वापसी पर उसके पिता कृष्ण राणा व परिवार ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र के प्रयासों की सराहना की। गुंजन राणा ने सकुशल घर वापसी पर कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है। उसने बताया कि वह खारकीव में डेंजर जोन में फंसी हुई थी। करीब 30 घंटे का ट्रेन और एक घंटे टैक्सी का सफर तय करके वह पोलैंड पहुंची। इस दौरान उनके साथ तिरंगा झंडा लेकर एक पाकिस्तान की लड़की भी निकल आई।

वह करीब 60 विद्यार्थी थे। गुंजन राणा ने पौलेंड के आश्रम की व्यवस्था की सराहना की। उसनेे कहा कि भारत सरकार की व्यवस्था से दूसरे देश पाकिस्तान के बच्चों ने भी साथ निकलने की कोशिश की। पोलैंड व पाकिस्तान की लड़कियों ने भी भारत सरकार में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व की तारीफ की।