समालखा की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में सिंघपुरा गांव, तहसील सफीदों के विश्वशर्वा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति, सास, ससुर, देवर ने ताने मारने शुरू कर दिए कि दहेज कम लेकर आई हो।
हमें तो शादी में एसयूवी क्रेटा कार चाहिए थी। पति विश्वशर्वा, ससुर हरिकिशन, सास जोगिंदर कौर व देवर अनिरुद्ध कुमार ने उसके साथ मारपीट की। मार्च 2020 में महिला के पिता उससे मिलने आए तो ससुराल वालों ने उनके साथ बद सलूकी कर दोनों को घर से निकाल दिया।
तीन महीने बाद पति के कहने पर महिला पूना चली गई। 24 मार्च को तबीयत ज्यादा खराब हुई, उस दिन पति भी नासिक आया हुआ था। उसने पति को बताया कि प्रेगनेंसी का 9वां महीना चल रहा था, डिलीवरी किसी भी समय हो सकती थी। उसके बाद पति उसे पूना का नाम लेकर गाड़ी में ले गए और मुझे पूने ना ले जाकर समालखा पुल के नीचे छोड़ दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.