पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बहादुरगढ़ में अब बारिश के बाद सुबह कोहरे का कहर देखा जा रहा है व रविवार सुबह जब दिल्ली ने आंखें खोली तो सब धुंधला था। कोहरे ने बहादुरगढ़ को पूरी तरह ढक दिया। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। सुबह काेहरे के साथ-साथ दिल्ली में ठंड भी बढ़ती दिखाई दे रही है।
बीते कुछ दिन भले ही बहादुरगढ़ वालों के लिए राहत भरे रहे हों, लेकिन अब ठंड फिर से अपना कहर दिखाने जा रही है। पर सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया व दोपहर को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लोगों ने घरों में कपड़े सुखाए व छत पर बैठकर धूप का आनंद लिया।
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो बहादुरगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में कमी और कोहरे के साथ-साथ बहादुरगढ़ में तेज हवा चली जिसके चलते ठंड का प्रभाव भी शाम होते होते बन गया। वहीं तेज हवा के चलते बहादुरगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली में हवा की रफ्तार 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच हवा की गति में इजाफा होगा।
एक्यूआई 222 पहुंचा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच हवा की गति में इजाफा होगा। इस दौरान, खासतौर पर सोमवार से बुधवार तक हवा की रफ्तार पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेगी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 रहा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.