पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जयंती जैन समाज रविवार काे मनाएगा। भगवान पार्श्वनाथ जयंती पर पालकी यात्रा निकाली जाएगी। अनाज मंडी स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ पाण्डु शिला पक्षी दाना स्थल कार्यक्रम किया जाएगा। प्रधान सुनील जैन, अरुण जैन, विजय जैन, विनोद जैन ने बताया कि इस बार भी भगवान पार्श्वनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना के साथ पालकी यात्रा की शुरुआत हाेगी। पालकी यात्रा अनाज मंडी से चल कर गांधी मार्केट, काठ मंडी से होते हुए वापस अनाज मंडी पार्श्वनाथ पाण्डु शिला पर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रसाद बांटा जाएगा। वहीं, शनिवार को भी पाण्डु शिला पर पूजा अर्चना कर पालकी यात्रा की तैयारी की गई।
इसके लिए संबंधित लोगों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही बताया कि प्रधान सुनील जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर माने जाते हैं। इनका जन्म अरिष्टनेमि के एक हजार वर्ष बाद इक्ष्वाकु वंश में पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को विशाखा नक्षत्र में वाराणसी नगर में हुआ था। इनके शरीर का रंग नीला और चिन्ह सर्प माना जाता है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.