पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बाल विकास विभाग द्वारा दादरी तोए सर्कल का सर्वोत्तम माता पुरस्कार समारोह दादरी तोए में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से सीडीपीओ सुमन जैन, सर्कल सुपरवाइजर पारुल और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता व राकेश कुमार ने भाग लिया।
इस मौके पर सर्कल की सभी अपने बच्चों को दूध पिलाने वाली सैकड़ों माताओं ने भागीदारी की। तीन सर्वोत्तम माताओं को छांटकर कार्यक्रम में उनको पुरस्कार दिया गया। सीडीपीओ पूनम जैन ने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम करने से माताओ का उत्साह वर्धन होता है। सर्कल सुपरवाइजर पारुल ने सभी महिलाओं को पोषण के बारे में तथा संतुलित आहार खाने के बारे में बताया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने महिलाओं को 6 महीने तक बच्चे को केवल स्तन पान करवाने तथा हरी पत्तेदार सब्जियां खाने, समय पर टीकाकरण करवाने के बारे में बताया। उन्हें बीमारियों से बचाने के बारे में जानकारी दी। सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता में पूनम पत्नी मनोज ने पहला, पूनम पत्नी मनजीत ने दूसरा तथा किरण पत्नी सतपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को 2 हजार, 12 सौ व 8 सौ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सारदा देवी, शकुंतला, हेमलता, सुमित्रा के अलावा सभी हेल्पर, आशा वर्कर तथा गांव की सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को भु्रण हत्या न करवाने व बेटी बचाने तथा पढ़ाने की शपथ भी दिलाई गई।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.