पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की पुण्यतिथि पर दिल्ली-रोहतक रोड स्थित देवीलाल पार्क में लगी प्रतिमा पर इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपस्थित इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो नेताओं ने कहा कि देवीलाल ने अपना पूरा जीवन किसानों व आम जनता के उत्थान के लिए संघर्ष किया।
वह किसान, कमेरे, गरीबों व मजदूरों समेत छोटे व्यापारियों के मसीहा थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने अनेक नीतियां बना कर जनकल्याण के कार्य किए। यही नहीं उन्होंने सदैव कमजोर वर्ग की मदद की। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष जयभगवान डीघल, इनेलो हलका अध्यक्ष पप्पू कानौंदा, शहरी अध्यक्ष पंडित खेमचंद भारद्वाज, पैक्स डायरेक्टर रामनिवास सैनी, बेरी हलका अध्यक्ष बलराज खरहर, नगर पार्षद शशि कुमार, राजबीर परनाला, युवा शहरी अध्यक्ष अरुण गोयल, तारीफ छिल्लर, महेंद्र राठी, नरेंद्र राठी, जितेंद्र राठी, भूरा पहलवान, अशोक परनाला, राव कंवल सिंह, कुलविंद्र सिंह, सोनू सैनी, डॉ.राजेंद्र जांगडा, विपिन टाक, सूरजमल दलाल, अरुण स्वामी, भारत, राजसिंह राजपाल, महेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, जयकिशन दलाल आिद मौजूद थे।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.