पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर की अनाज मंडी से माजरा फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास काफी दिनों से मेनहॉल खुला था, जिससे कभी भी हादसा हो सकता था। इसी बात को ध्यान रखते हुए विभाग ने ढक्कन लगवा दिया है। भास्कर ने लोगों की इस समस्या को 16 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
बता दें कि माजरा फाटक से अनाज मंडी की ओर आने का मुख्य मार्ग है। यह मार्ग काफी जर्जर हैं। मार्ग पर मोड़ के पास सीवरेज का खुला मेनहॉल काफी दिनों से हादसों को निमंत्रण दे रहा था। लोगों ने राहगीरों के संकेत के लिए आसपास ईंट-पत्थर व कांटेदार बाढ़ भी लगाई हुई थी। भास्कर ने लोगों की इस समस्या को 16 फरवरी को प्रकाशित किया तो विभाग ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को इस पर ढक्कन रखकर लोगों की समस्या का समाधान कर दिया है। इस पर आसपास के लोगों ने भास्कर का आभार जताया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.