पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो दिन के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही क्षेत्र में धूप खिली रही जिसका लोगों ने आनंद उठाया। क्षेत्र का न्यूनतम पारा सामान्य रहा। वहीं अधिकतम पारा सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिला दिन में सबसे गर्म तथा रात में सबसे ठंडा रहा।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान जहां 22.6 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक था वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम था वहीं आज न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य रहा। वही अधिकतम आद्रता 87 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 53 प्रतिशत रही। प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिला दिन में सबसे गर्म तथा रात में सबसे ठंडा रहा। इस दौरान आमतौर पर शुष्क मौसम रहने के साथ-साथ 9 व 10 फरवरी के बीच आंशिक बदलवाई की संभावना है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.