पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला मुख्यालय की मांग काे लेकर बार एसाेसिएशन के बैनर तले चल रहा अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन के 46वें दिन अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पर जहां 12 जनवरी के प्रस्तावित चक्का जाम के लिए रणनीति बनाई, वहीं अधिवक्ताओं ने ग्रुपों में गांवाें में नुक्कड सभा कर लाेगाें को आंदाेलन से जुड़ने की अपील की।
बार एसाेसिएशन की अगुवाई में लंबे समय से जिला मुख्यालय की मांग काे लेकर संघर्ष चल रहा है। बीते 46 दिनाें से लघु सचिवालय में निर्बाध चल रहे धरने काे क्षेत्र के सामाजिक संगठनाें, जनप्रतिनिधियाें व आम लाेगाें का सहयाेग मिल रहा है।
यहां हम आपकाे यह भी बता दें कि धरने के संबंध में भूलवश धरना समाप्त शब्द छप गया था। इसमें किसी की काेई दुर्भावना नहीं थी। गुरुवार काे महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन धरना कमेटी के प्रधान सतीश यादव एडवोकेट ने कहा कि जिला मुख्यालय की मांग को लेकर चल रहा आंदाेलन अब जनता का आंदोलन बन चुका है।
क्षेत्र की जनता जिला मुख्यालय से कम मानने वाली नहीं है। अब वकीलों के नेतृत्व में जनता ने आंदाेलन की बागडोर खुद संभाल रखी है। धरना स्थल पर सूबेदार राम स्वरूप सिसोठ, राम निवास पाटोदा, धर्मपाल नंबरदार पायगा, संजय नांगल सिरोही, अमित पालडी पनिहार साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
आकोदा| जिला मुख्यालय की मांग को लेकर 12 जनवरी को प्रस्तावित चक्का जाम को सफल बनाने व अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने को लेकर महेंद्रगढ़ बार के अधिवक्ताओं के एक दल ने गुरुवार को खंड के गांव जाट व धोली में लोगों को जागरूक किया। बार के पूर्व उपप्रधान अधिवक्ता शमशेर सिंह ने लोगों से चक्का जाम में सहयोग की अपील की।
जिला मुख्यालय की स्थापना जनता का हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ना लें। महेंद्रगढ़ वही क्षेत्र है, जिसके जवान सीमा पर देश की सेवा करते हैं और किसान अन्न पैदा करते हैं, दुर्भाग्य है कि सरकार जवान व किसान की परवाह नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला में से रेवाड़ी व दादरी पहले ही अलग जिले का रूप ले चुके हैं, लेकिन महेंद्रगढ़ आज भी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.