पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
क्षेत्र में सुबह से आसमान में छाए बादल छाए रहे। करीब 10 बजे से दोपहर तक अच्छी धूप खिली। दोपहर बाद फिर से सूर्यदेव को बादलों ने ढक लिया। सुबह व शाम के समय शीत लहर ने भी लोगों को काफी परेशान किया। शीतलहर से लोगों को शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। लोग सर्दी की वजह से घर पहुंचने की जल्दी में रहे।
गुरुवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान जहा 16.5 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा तथा न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन वही अधिकतम आद्रता 93 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 90 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि अभी मौसम परिवर्तनशीन रहेगा। क्षेत्र में अच्छी बरसात के चलते अभी किसानों को फसलों में पानी देने की आवश्यकता नहीं हैं।
अच्छी बरसात से बिजली-पानी की भी बचत होगी। दो दिन हुई रुक रुककर बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। यह बारिश किसानों की फसल के लिए बहुत ही उपयोगी है। इससे किसानों की फसल की पैदावार अच्छी होगी। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा सकती है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.