पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिलेभर में बुधवार काे लाेहड़ी के त्योहार की धूम रही। कई स्थानाें पर लाेगाें ने पारंपरिक तरीके से यह पर्व मनाया, तो कहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने पारंपरिक पहनावे में नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। लोगों ने मूंगफली एवं रेवड़ी बांटकर एक-दूसरों को पर्व की बधाई दी।
फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में हर्ष सोनी व साक्षी प्रथम
हरियाणा सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार नृत्य और फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर विद्यार्थियों को रेवड़ी व मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया। लड़कों की फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में हर्ष सोनी प्रथम और भारत द्वितीय रहा। छात्राओं में साक्षी सैनी प्रथम, निकिता शर्मा द्वितीय, हरप्रीत व मीनू सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नृत्य में ज्योति, नैन्सी, साक्षी सैनी, शालू, धनवी सैनी, राखी, खुशी और हरप्रीत ने पंजाबी पोशाक पहनकर भांगडा-गिद्दा नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को विद्यालय चेयरमैन हितेंद्र शर्मा व निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि मकर संक्रान्ति का पावन पर्व जीवन में नई शुरूआत, नई गति का प्रतीक है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन यह पर्व मनाया जाता है।
सरस्वती स्कूल भड़फ में मकर संक्रांति पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
कनीना. सरस्वती पब्लिक स्कूल भड़फ में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को मकर संक्रांति पर्व के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन रमेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि भारत में अनेक पर्व त्योहार मनाए जाते है और इन सब के पीछे ज्ञान-विज्ञान, स्वास्थ्य एवं प्रकृति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बाते हैं।
इन्ही में से एक पर्व है मकर संक्रांति जो पूरे भारत में विभिन्न नामाें से मनाया जाता है। उक्त पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो सूर्य के उत्तरायन होने पर मनाया जाता है। वैसे तो संक्रांति साल में 12 बार हर राशि में प्रवेश करती है, लेकिन मकर और कर्क राशि में इसका प्रवेश का विशेष महत्व है। मकर राशि के साथ बढ़ती गति के चलते दिन बड़ा और रातें छोटी होने लगती है।
इससे मकर संक्रांति किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस दिन देश की पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य की उपासना करके दान देने की परम्परा भी है। सूर्य का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। उन्हें रोशनी उर्जा, उम्मीद और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इस दिन गुड़ व तिल के लड्डू व अन्य व्यंजन भी बनाए जाते है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर गजराज सिंह यादव ने बताया कि लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते है। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने भी अपने विचारों से बच्चों को अवगत करवाया। इस मौके पर समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
पंजाबी लोकनृत्य से बांधा समां
नारनौल. सीएल पब्लिक स्कूल में लोहडी के पावन पर्व पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने लोहडी तथा मकर संक्राति के पर्व पर विचार व्यक्त किए। पंजाबी लोकगीत के माध्यम से लोहडी के महत्व को दर्शाया, वहीं लडकियों ने गिद्दा व लड़कों ने पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। प्राचार्य योगेंद्र सिंह यादव, संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित गुप्ता ने तथा संस्था की सदस्या दीपाली गुप्ता व एडवोकेट सुखवर्षा गुप्ता ने सभी को पर्व की बधाई दी।
पॉजिटिव- आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। तथा लोग आपकी योग्यता के कायल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.