पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो दिन की बारिश के बाद भी दक्षिणी हरियाणा और इससे सटे क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है। इसके चलते अगले चार दिनों तक यहां बादलों का आना-जाना जारी रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान व यूपी में सोमवार व मंगलवार को अच्छी बारिश होने से बुधवार को घने बादल छाए रहे। चौथे दिन गुरुवार को आसमान में बादलवाई रही। इसके चलते लोगों को चार दिन से सूर्य के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। दक्षिणी हरियाणा और इससे सटे क्षेत्र में वर्तमान में चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है।
तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में मिली राहत
पिछले चार-पांच दिनों से बारिश एवं बादलवाई के चलते जिले में रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी को रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 3 जनवरी को रात का तापमान 3.1 डिग्री बढ़कर 12.5 डिग्री पहुंच गया।
इसी प्रकार 4 जनवरी को भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। 4 जनवरी को रात का तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया तो 5 जनवरी को रात का तापमान 16.5 दर्ज किया गया। 6 जनवरी को भी रात का तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।
इस प्रकार बारिश होने एवं बादलवाई से जिले में रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से राहत मिली है। वहीं कृषि विभाग के अनुसार यह मौसम फसलों के लिए भी बहुत लाभदायक है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.