पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल और हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन दिव्यांग पुनर्वास और स्वास्थ्य केंद्र हिसार के तत्वावधान में रविवार दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया जायेगा। इसे बस स्टैंड के पास स्थित यादव धर्मशाला में लगाया जाएगा। कैंप सुबह 9 बजे से 1 बजे तक लगेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इन अवसर पर दिव्यांगों की नाप लेने के बाद उनके कृत्रिम हाथ और पैर बनेंगे। हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन की तकनीकी टीम जरूरतमंद लोगों के कृत्रिम अंगों का माप लेगी और जब ये अंग तैयार हो जाएंगे, तब उन्हें फरवरी मह में वितरित किया जाएगा। शिविर में केवल कृत्रिम हाथ-पांव की आवश्यकता वाले पंजीकृत व्यक्ति ही पहुंचें। हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन हिसार की टीम के रामनिवास अग्रवाल ने बताया कि उनके लिए महत्वपूर्ण जरुरतमंद लोगों की सेवा है, कागजी कार्यवाही नहीं। इस शिविर में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर या अन्य सामग्री वितरित नहीं की जाएगी, केवल अंगों का माप लिया जाएगा।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.