पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला तो सही। पर देर शाम तक ज्यादा खराब नहीं हुआ था। बस हवा ने तेजी पकड़ी थी। हां सुबह सवेरे आंशिक बादलवाई जरुर थी। पर वह भी दोपहर होते होते साफ हो गई। इस कारण धूप चटक रही और तापमान 41 डिग्री को क्रॉस कर गया। जो कि सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते गर्मी का अच्छा खासा अहसास हुआ। शाम को भी हवा तेजी पर रही। दिन के साथ साथ रात का तापमान भी 18.6 डिग्री पर पहुंच गया। जो दो तीन दिन पहले तक 12 डिग्री के आस पास बना हुआ था।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ का कहना है कि बुधवार को प्रदेश में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई रहेगी। इस दौरान उन जगहों पर तेज हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.