पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुटाना ग्रुप एक्सटेंड करने से दो दिन बाद खुबड़ूहेड से जेएलएन नहर में 18 फरवरी की रात 8 बजे नहरी पानी छोड़ा जाएगा। पहले के तय शेड्यूल के हिसाब से बुधवार की रात ही यह पानी जेएलएन में चलाया जाना था। इधर पेयजल संकट को देखते हुए भालौठ सब ब्रांच में आए डेढ़ सौ क्यूसेक पानी को कन्हेली हेड पर पाउंडिंग करके जलघरों के टैंक भरे जा रहे हैं।
पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 19 फरवरी से सुबह-शाम नियमित पीने के पानी की आपूर्ति शहर में कर दी जाएगी। नहरों में पानी छोड़ने का शेड्यूल चार पीओटी से लगातार आगे बढ़ रहा है। पहले प्रदेश की नहरों को चार ग्रुप जेएलएन व हाबड़ी ग्रुप, बुटाना व नंगल ग्रुप, सुंदर व मारकंड़ा ग्रुप व भालौठ व सिरसा ग्रुप में बांटकर नहरी पानी दिया जाता था। लेकिन रेजरवायर में पानी की कमी के चलते नवंबर 2020 में 5 ग्रुप जेएलएन व हाबड़ी ग्रुप, जेएलएन व मारकंडा ग्रुप, बुटाना व नंगल ग्रुप, सुंदर व सरस्वती ग्रुप और भालौठ व सिरसा ग्रुप बनाए गए हैं। फिर भी पानी की आपूर्ति नही हो पा रही है।
4 पीओटी से एक्सटेंड हो रहा ग्रुप में नहरी पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 5 ग्रुप बनाए जाने के बाद भी तीन पीओटी से ग्रुप में नहरी पानी एक्सटेंड करना पड़ रहा है। गत नवंबर-दिसंबर 2020 में भिवानी कैनाल सिस्टम ने अतिरिक्त 2 दिन पानी एक्सटेंड किया था। इसके बाद दिसंबर 2020- जनवरी 2021 में सुंदर ग्रुप और बीएसबी ग्रुप ने चार-चार दिन नहरी पानी एक्सटेंड किया।
अब जनवरी-फरवरी 2021 में दोबारा से सुंदर ग्रुप ने 2 दिन नहरी पानी एक्सटेंड किया और बीएसबी द्वारा पानी एक्सटेंड किए जाने की संभावना है। क्योंकि पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।
बुटाना ग्रुप एक्सटेंड करने से बदला शेड्यूल
जेएलएन नहर में खुबड़ूहेड से 18 फरवरी की रात में पानी छोड़ा जाएगा। पहले तय शेड्यूल में 17 को ही पानी चलाया जाना था। लेकिन बुटाना व नंगल ग्रुप में बुधवार और गुरुवार दो दिन पानी एक्सटेंड कर दिया गया है। इसीलिए गुरुवार रात करीब 8 बजे पानी जेएलएन में आएगा। -अरुण मुंजाल, एक्सईएन जेएलएन
कल से सुबह-शाम नियमित पेय जलापूर्ति होगी
भालौठ सब ब्रांच में आए नहरी पानी को जलघरों के टैंकों में स्टोर किया जा रहा है। तैयारी 19 फरवरी से पूर्वत सुबह-शाम नियमित वाटर सप्लाई बहाल करने की है। फिलहाल 18 फरवरी को भी सुबह के समय शहर में पानी की आपूर्ति की जाएगी। -भानु प्रकाश शर्मा, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ विभाग।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.