गणपति बप्पा के जयकारे के साथ हुए विदा:शहर के गऊकर्ण तालाब में भक्तों ने किया भगवान गणेश का विसर्जन

रोहतक7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ भगवान गणेश को विदा किया। पिछले दस दिनों से घरों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा को भक्तों ने बड़े ही उत्साह के साथ शहर के गऊकर्ण तालाब में विसर्जित किया।

भगवान गणेश का विसर्जन करते हुए
भगवान गणेश का विसर्जन करते हुए

गणेश भगवान के विसर्जन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। कोई ढोल की थाप पर तो कोई डीजे की धुन पर थिरकते हुए गणेश भगवान का विसर्जन करने पहुंचे। हर कोई भक्तिमय रंग में रंगा हुआ नजर आया। लोग गणेश भगवान को धूमधाम से अपने घरों से लेकर निकले और विसर्जन किया।

भगवान गणेश का विसर्जन करते हुए
भगवान गणेश का विसर्जन करते हुए

गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा गऊकर्ण तालाब को निर्धारित किया था। ताकि सभी भक्त आसानी से यहां पहुंचकर गणेश भगवान का विसर्जन कर पाएं और किसी को परेशानी का सामना भी न करना पड़े। वहीं पुलिस ने भी रूट मैप तैयार किया।

बता दें कि 31 अगस्त से गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ था। भक्तों ने 31 अगस्त को विधि-विधान पूजा करके अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की थी। वहीं मंदिरों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। अब 10 दिनों से जारी पूजा पाठ के बाद शुक्रवार को भगवान गणेश का विसर्जन किया गया।

भगवान गणेश को विसर्जन के लिए लेकर जाते हुए
भगवान गणेश को विसर्जन के लिए लेकर जाते हुए

मूर्ति विसर्जन के लिए गऊकर्ण तालाब निर्धारित

DC यशपाल ने गणेश उत्सव के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के लिए स्थानीय गऊकर्ण तालाब निर्धारित किया है। जारी आदेश के तहत गणेश महोत्सव के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिस सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। रोहतक के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधीक्षक को सहयोग करेंगे तथा नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के सहयोग से अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करवाना सुनिश्चित करेंगे।