महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारियों ने गेट मीटिंग परीक्षा सदन के मुख्य गेट पर की। इसमें गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की मांगें कई साल से लंबित हैं। उसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय भी शामिल है।
गेट मीटिंग के माध्यम से सरकार से मांग करते हैं कि कर्मचारियों का 18 महीने का डीए एरियर सहित दिया जाए। एनपीएस रद्द करके पुरानी पेंशन बहाल की जाए। विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बहाल की जाए। कामन कैडर के प्रस्ताव को रद्द किया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। एक्स ग्रेशिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाकर 1995 से लागू किया जाए। जनसेवा का निजी करण बंद किया जाए। खाली बड़े पदों की भर्ती की जाए।
कार्य परिषद की ओर से अधिनियम 46 के जरिए लिए गए सभी निर्णय बिना किसी ऑडिट ऑब्जेक्शन निकाले जाए। गेट मीटिंग में सर्व कर्मचारी संघ के नेता प्रेम घिलोड़िया ने 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाली रोष सभा में कर्मचारियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बाद में प्रधान कटारिया के नेतृत्व में सीएम के नाम ज्ञापन कुलसचिव डॉ. गुलशन लाल तनेजा को सौंपा। इस माैके पर उपप्रधान राजेश गिरधर, महासचिव रविंदर लोहिया, सह सचिव रमेश रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष विकास अहलावत समेत अन्य कर्मचारी माैजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.