पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस सप्ताह के अंत तक तापमान 26 से 27 डिग्री तक जाने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में मौसम खुश्क ही रहने वाला है। हालांकि अभी सुबह और शाम को कोहरा लगातार छा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है।
इस सप्ताह तक रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आमतौर पर 20 फरवरी तक खुश्क व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर पश्चिमी हवाओं से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं 21 व 22 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हल्की बादलवाही रहेगी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो मौसम खुश्क रहने व दिन के तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए फसलों, सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.